love Story
यह प्रेम कहानी (love story in hindi) एक ऐसे लड़के की है जो प्रेम शब्द के बारे में कुछ नहीं जानता था। उसने कभी भी प्रेम के बारे में नहीं जाना था। चलिए हम उस लड़के के प्रेम कहानी (love story ) को जानते थे। एक लड़का था, वह काफी खुश रहता था। उसके जीवन में कोई गम नहीं था। अभी उसकी पढ़ाई ख़त्म नहीं हुए थी। हम आपको बता दें कि वह लड़का पढ़ने में बहुत तेज था।
उससे हर टीचर खुश रहते थे। जब वह अगली कक्षा में गया तो उसके कक्षा में एक नई लड़की का दाखिला हुआ। वह लड़की पढ़ने में काफी सही थी। यह लड़का मन का काफी साफ था, वह हमेशा लड़कियों से तो बात करता था लेकिन कोई बुरा नजर नहीं डालता था।
अब नई लड़की उस लडके की कक्षा में आई थी। पहले तो इन दोनों में कोई बात नहीं होती थी। लेकिन वह कहते है न कि नियति जो चाहे वह कर सकती है। कुछ समय बाद ही पढ़ाई से जुडी काम के लिए बातें शुरू होने लगी।
पहले तो काफी कम बातें होती थी लेकिन उन दोनों को एक दूसरे से बात करने में काफी मजा आता था। वह अब बहुत सी बाते करने लगे। उन्हें अब धीरे-धीरे प्रेम भी होने लगा लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चला। लड़की तो बहुत जल्द समझ गई कि उसे प्रेम हो गया है। वह लड़के के साथ रहने के लिए तैयार हो गई।